Web registration राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय | वेब रेजिस्ट्रेशन कैसे करें

            राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय 
                      वेब रेजिस्ट्रेशन कैसे करें


  • Web Registration क्या होता हैं?
  • Web Registration कैसे करें ?
  • Web Registration क्यो जरूरी है?
  • Web Registration किसको करना चाहिए
  • Admission process क्या रहेगा

      


                      जो छात्र-छात्रा  राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेना चाहते हैं उसके लिए प्रक्रिया शुरू होने वाली हैं। सबसे पहले आपको राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के बारे में बता दे जिससे आपके मन मे कोई Doubt हो वो Clear हो जाये। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी, डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से अलग हो कर बनी है जो अलीगढ़ में स्थित हैं, पहले डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी ले Under में आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, एटा, मैनपूरी और कासगंज जिले आते थे। अब डॉ भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिले शामिल हैं वही राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के अंतर्गत अलीगढ़,  हाथरस, एटा और कासगंज जिले आते है। 




Web Registration क्या होता हैं?    

                             जो छात्र अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज जिले के किसी भी कॉलेज में Admission लेना चाहते हैं उनको पहले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी की  Official website पर जा कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। तभी आप किसी कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं,  अगर अपने Web Registration नही कराया तो आपका Admission नही होगा। जो छात्र 12th पास कर के BA, B.sc, B.com, BBA, BCA, LLB, BA LLB या कोई Graduation Course में admission लेना चाहते उनको पहले Web Registration करना होगा।


                         जो छात्र अपनी Graduation कर चुके उनको PG कोर्स जैसे MA, M.sc, M.com, LLM, Med, या कोई और कोर्स करना चाहते है आपको पहले web Registration करना होगा।


                       Web Registration



Web Registration कैसे करें

                             Web Registration के लिए आपको यूनिवर्सिटी की Official website जाना होगा, वहाँ आपको Admission 2023-24 वाले Option पर जाना होगा वहाँ जाने के बाद आपके सामने पेज खुल जायेगा। आपका Registration चार चरण में पूरा होगा ।
  1. पहले चरण में बेसिक जानकारी भारी जाएगी  जिसमे आपको अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल id, पता, पासपोर्ट साइज फ़ोटो, Signature भरना होगा, ये सब जानकरी भर जाने के बाद आपको Registration वाले Option पर Click करना है आपका Registration का पहला चरण पूरा हो जायेगा
  2. दूसरे चरण में आपको फीस Pay करनी होगी, जिसमे आप  Net Banking, UPI, जैसे Option से फीस Submit कर सकते हैं
  3. तीसरे चरण में आपको अपना पूरा फॉर्म भरना होगा जिसमें आप 10th, 12th, जाति प्रणाम पत्र, निवास प्रमाण पत्र, EWS, अगर आप PG कोर्स के लिए Web Registration करना चाहते तो आपको Graduation की जानकारी देनी होगी, जब आप फॉर्म Fill करेंगे आपको पता चल जाएगा कि कौन-कौन से Documents लगेंगे।
  4. चौथे चरण में आपको  Course Add करना होगा, जो कोर्स आप करना चाहते वो आपको Add करना होगा फिर आपको सबमिट कर देना है, फिर आपको प्रिंट निकल लेना है। आपका Registration पूरा हो जाएगा।
       
                       Web Registration पूरा हो जाने के बाद आपको उस कॉलेज का फॉर्म भरना हैं जिसमे आप प्रेवश लेना चाहते हैं, आपको याद रखना जब आप कॉलेज का फॉर्म  भरते हैं आपको web registration की जरूरत पड़ेगी और जो Document लगेंगे उसके साथ Web Registration की कॉपी भी लगेगी।

Web Registration क्यो जरूरी हैं?

                 वेब रेजिस्ट्रेशन इसलिए जरूरी वो प्रवेश की पहली कड़ी है, अगर आपके पास web Registration नही होगा तो आपका Admission राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले किसी भी कॉलेज में नही होगा, आप यदि सीधे किसी कॉलेज में प्रवेश के लिए जाते है कॉलेज वाले आपको ऐसे प्रवेश नही देंगे, आप से web registration की कॉपी लेंगे तब आपको प्रवेश देंगे।


Web Registration किसको करना चाहिए?

                   जो छात्र-छात्रा UG कोर्स के 1st year या 1st सेमेस्टर में Admission ले रहे उनको web Registration कराना चाहिए अगर आप नही कराते तो आपका प्रवेश नही होगा, जो छात्र 2nd, 3rd, 4th, 5th व 6th सेमेस्टर में हैं उनको Web Registration कराने की जरूरत नही हैं
                     ऐसे ही जो छात्र PG कोर्स  1st year या 1st सेमेस्टर में Admission ले रहे हैं उनको Web Registration कराने की जरूरत है।

Admission process क्या होगा:-

                     राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में या यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले किसी कॉलेज में प्रेवश लेने के लिए पहले Web Registration करना होगा फिर कॉलेज की site पर जा कर आपको Admission form भरना होगा, किसी किसी कॉलेज में  Admission Direct हैं जाते हैं, फॉर्म भर जाने के बाद आपको मेरिट list का इंतजार करना होगा, list में आपका नाम आ जाता तो आपको सभी Documents के साथ कॉलेज जाना होगा।
आपका Admission हो जायेगा।

Leave a Comment