Dbrau semester exam date | agra university semester exam | dbrau latest | dbrau

  

               हलो दोस्तो जो छात्र डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से BA, B.sc, B.com के 1st, 3rd, 5th सेमेस्टर के exam जनवरी 2024 में कराने की योजना है सबसे पहले आंतरिक exam होंगे उसके लिए आपको अपने अपने कॉलेज में संपर्क करना होगा कि आपके कॉलेज के कब है, नीचे लिखे लेख के माध्यम से पूरी जानकारी ले सकते हैं। यूट्यूब पर वीडियो के माध्यम से भी आप पूरी जानकारी ले सकते हैं वहाँ भी पूरी जानकारी ले सकते हैं। 

               डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विषम सेमेस्टर (पहले तीसरे व पांचवें) की परीक्षाएं जनवरी 2024 में कराने की योजना बनाई गई है। संबद्ध कॉलेजों के सामने सेमेस्टर परीक्षा से पहले आंतरिक (इंटर्नल) परीक्षा कराने की चुनौती है। अभी तक तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की कक्षाएं लगना ठीक से शुरू नहीं हो पाई हैं प्रवेश चल रहे हैं। शासन स्तर से जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार विश्वविद्यालयों को सेमेस्टर परीक्षाएं दिसंबर 2023 में ही कराकर इसी माह में परिणाम भी देना है।

                   डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में यह संभव नहीं है। पहले सेमेस्टर में प्रवेश हो चुके हैं। कक्षाएं लग रही हैं। इसमें कुछ कॉलेजों ने आंतरिक परीक्षा शुरू करा दी है और कुछ कराने की योजना है। समस्या तीसरे व पांचवें सेमेस्टर के संबंध में हैं। दूसरे और चौथे सेमेस्टर का परिणाम देर से जारी किया गया। अभी तक सारे विद्यार्थियों को परिणाम भी नहीं मिला है। इससे तीसरे व पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश पूरे नहीं हो पाए हैं। सभी कॉलेजों में कक्षाएं लगनी नहीं शुरू हो पाई हैं।

                बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह का कहना है कि तीसरे व पांचवें सेमेस्टर में पढ़ाने के लिए समय सारिणी तैयार करा ली गई है छात्राएं अभी आ नहीं रही हैं। इससे कक्षाएं लगनी शुरू नहीं हो पाई हैं। छात्राओं को फोन भी कराया जा रहा है। कुछ को परिणाम नहीं मिला है। पहले सेमेस्टर की कक्षाएं लग रही हैं, इसमें आंतरिक परीक्षा शुरू करा दी गई है।

Leave a Comment